साइबर ठगी से बचाव को लेकर पुलिस ने किया जागरूक

खतौली। साइबर अपराधों से आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से भूड़ बाग कॉलोनी में एक जन जागरूकता बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस उप निरीक्षक आकाश शर्मा की अगुवाई में समाजसेवी दीनू मलिक के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में कॉलोनीवासियों को साइबर ठगी से बचने के प्रभावी उपाय बताए गए।
दरोगा आकाश शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि अनजान कॉल्सए बैंक संबंधी जानकारीए ओटीपी या पासवर्ड किसी को भी साझा न करेंए क्योंकि इससे बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि इनाम जीतनेए पैसे डबल करने या नकली लिंक भेजने जैसे झांसे आम हो गए हैं। अगर किसी को ठगी की आशंका होए तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस चौकी को सूचना दें। समय पर दी गई जानकारी से न सिर्फ खुद कोए बल्कि दूसरों को भी साइबर ठगी से बचाया जा सकता है।समाजसेवी दीनू मलिक और सिपाही सूरज ने भी अपने विचार रखते हुए लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और अपने परिवार व पड़ोसियों को भी इन खतरों से आगाह करें। इस जागरूकता बैठक में एहसान पठान, पप्पू पठान, वसीम मलिक, अकबर, जीशान रियासत अली रियासत, ताहिर, महराज, हबीब, चांद, नजर, फारुख समेत कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला