साइबर क्राइम पर करें काम, ठगी से आम जनता को मिले आराम

एसएसपी संजय वर्मा ने क्राइम मीटिंग में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के दिए निर्देश
अवैध धंधों पर कसे लगाम, संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर की जाएगी कार्रवाई बेहिसाब

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना प्रभारियों को साइबर क्राइम पर फोकस करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता के साथ होने वाली ठगी पर लगाम कसी जा सके। ठगी से जुड़ी शिकायतों को टालने के बजाए उन पर काम किया जाए। उन्होंने अपराध से धन अर्जित करने वाले अपराधियों की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए। अवैध धंधों पर पूरी तरह लगाम कसने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि गैर कानूनी धंधों में खाकी की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बुधवार को थाना प्रभारियों और पुलिस उपाधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने थाने वार लूट, हत्या, चोरी आदि अपराधों की समीक्षा करते हुए डीजीपी के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जिले में चल रहे पांचों अभियानों में गंभीरता पूर्ण कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों को चुनौती के रूप में लेने के लिए कहा। थाने और पुलिस चैकियों पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा, ताकि पीड़ितों को राहत दिलाई जा सके। साथ ही लोगों को साइबर फ्राड के नए तरीकों को लेकर जागरूक किया जाए, जिससे ठगी की घटनाओं को कम किया जा सके।
एसएसपी ने अपराध से धन अर्जित करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कसने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों की संपत्तियों को कुर्क किया जाए, ताकि समाज में अच्छा संदेश जा सके। साथ ही अवैध धंधों पर सख्ती से रोक लगाने को कहा। गैर कानूनी धंधे ही अपराध की जड़ है। ऐसे धंधों को किसी भी स्तर से पुलिस का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा, एसपी यातायात अतुल चैबे, सीओ खतौली रामाशीष यादव, सीओ सदर डा. रविशंकर, सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी, सीओ जानसठ यतेन्द्र नागर आदि इस दौरान मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला