मुजफ्फरनगर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबद्ध भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी में सोमवार को भारत विकास परिषद सम्राट शाखा मुजफ्फरनगर के सौजन्य से “साइबर क्राइम–जागरूकता ही बचाव” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ राष्ट्रगीत गाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुल्तान सिंह (इंस्पेक्टर क्राइम), गौरव चौहान (एसआई क्राइम), अश्वनी वर्मा (प्रांतीय प्रभारी जल संरक्षण), विष्णु स्वरूप अग्रवाल (संरक्षक, संकल्प शाखा), राजेंद्र सिंघल (संयोजक, स्वच्छ भारत अभियान), अति विशिष्ट अतिथि इन्दु (एसपी क्राइम), जगरोशन गोयल (शाखा कोषाध्यक्ष), ई.पी.के. गुप्ता (शाखा सचिव), प्रवीण कुमार (अध्यक्ष) तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी में छात्राओं को बताया गया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत शिकायत करें। साथ ही उन्हें सचेत किया गया कि +92 (पाकिस्तान कोड) से आने वाली कॉल न उठाएं। अपनी आईडी में टू-स्टेप वेरिफिकेशन लगाने, पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और ‘संचार साथी’ एप का उपयोग करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा साइबर अपराध से बचाव हेतु फाइव गोल्डन रूल्स भी विस्तार से बताए गए। कार्यक्रम का समापन शाखा सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।






