सलेमपुर में ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, युवक की हालत नाजुक

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे सलेमपुर गांव में शुक्रवार को दिन-दहाडे़ गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या करने की कोशिश की गई। शरीर में चार गोलियां लगने के कारण घायल को नाजुक हालत में मेरठ भेजा गया है। एसएसपी संजय वर्मा और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मौके पर पहुंचकर हमलावर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। घायल और हमलावर एक दूसरे के रिश्तेदार बताए जा रहे है। फायरिंग की यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हुई। बताया गया है कि दीपांशु शुक्रवार दोपहर को घर के पास से गुजर रहा था, तभी एक परिचित ने पिस्टल से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शरीर में चार गोली लगने के कारण दीपांशु मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के आ जाने पर हमलावर के हाथ पैर फूल गए, जिससे पिस्टल से मैगजीन भी निकल गई। घायल को तत्काल जिला अस्पताल और वहां से मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। आरोप है कि सूचना देने के बाद काफी देर बाद पुलिस मौके पर नहीं आई। एसएसपी संजय वर्मा को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से नाराजगी जताई। बाद में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला