सर्विलांस पर है फोन, कहकर साइबर क्रिमिनल के उड़ा देते है तोते

साइबर सेल द्वारा पेंशनर्स को साइबर अपराध से बचाने को हुई जागरूक गोष्ठी में आए दिलचस्प किस्से

एसपी क्राइम इंदू सिदार्थ की अनूठी पहल, प्रदेश में पहली बार हुई पेंशनर्स को जागरूक करने की मुहिम

मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाने के लिए सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की बुलाई जागरूक गोष्ठी में ठगी के प्रयास के कई दिलचस्प किस्से सामने आएं है। एक पेंशनर्स ने खुलासा कि अक्सर उनके पास ठगी के फोन आते है, वो हर बार फोन सर्विलांस पर होने की बात कहकर उनके तोते उड़ा देते है। इसके बाद फोन कटने पर देर नहीं लगती है। यही नहीं पंडित, मौलवी, बैंक अधिकारी आदि फोन करने वालों की भरमार रहती है। साइबर एक्सपर्ट इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने पेंशनर्स को साइबर ठगी से बचाव के टिप्स बताते हुए उनकी शंकाओं को भी दूर किया। पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिदार्थ की पहल पर पहली बार पेंशनर्स को जागरूक करने की मुहिम शुरू की गई है। एसपी सिदार्थ का मानना है कि सीनियर सिटीजन साइबर ठगों के निशाने पर रहते है। ऐसे में उन्हें जागरूक करना जरूरी है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सभागर में पेंशनर्स को साइबर अपराध से बचाने के लिए जागरूक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जनपद के समस्त विभागों के पेंशनर्स बड़ी संख्या में शामिल हुए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। इसलिए समाज के हर तबके को जागरूक किया जा रहा है। डिजीटल अरेस्ट क्या बला है और किस तरह के प्रपंच से फंसाया जाता है, इस बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ठगी के लिए नए-नए हथकंडों को इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए अनजान काॅल उठाने से परहेज करें।
कोषाधिकारी श्रुति गुप्ता ने बताया कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। पेंशनर्स सबसे टारगेट होते है। एसपी क्राइम इंदू सिदार्थ ने उन्हें यह सलाह दी थी। इसी कड़ी में पेंशनर्स को जागरूक किया गया है। ओटीपी, पिन नंबर शेयर न करने और किसी तरह के लालच में न आने की सलाह दी गई है। उप निरीक्षक गौरव, कोषागार के मुख्य कैशियर जयवीर सिंह, कैशियर शिवकुमार और लेखाकार सच्चा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला