सर्राफान मोहल्ले में विद्युत बकाया वसूली टीम पर हमला

खतौली। कोतवाली क्षेत्र के सर्राफान मोहल्ले में सोमवार को बिजली विभाग की बकाया वसूली टीम पर उपभोक्ता और उसके परिजनों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। टीम के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार दोपहर बकाया वसूली टीम सर्राफान मोहल्ले में कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान टीम गौहसीना के परिसर में बकाया बिल संबंधी कार्य कर रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, उपभोक्ता को पहले भी दो दिन पूर्व नोटिस देकर बिल जमा करने के लिए अवगत कराया गया था। आरोप है कि जैसे ही टीम उपभोक्ता परिसर में पहुंची, उसी दौरान मोहल्ले का निवासी कुर्बान पुत्र अलीहसन आ धमका और विद्युत टीम के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने टीम को धमकाया और ईंट उठाकर मारने के लिए ललकारा। विद्युत विभाग की टीम ने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 हेल्पलाइन पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कुरबान को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए हालात को नियंत्रित किया। विद्युत विभाग ने आरोप लगाया है कि उपभोक्ता द्वारा की गई इस हरकत से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है। विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला