सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ सप्त शक्ति संगम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी में आज “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक भूमिका को रेखांकित करते हुए संस्कार और सशक्तिकरण का सुंदर संगम देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद चंदन चौहान की धर्मपत्नी याशिका चौहान, कार्यक्रम अध्यक्ष ममता अग्रवाल (मूलचंद रिजॉर्ट्स), मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता गौड़ (पूर्व प्रधानाचार्य, भगवंती सरस्वती विद्या मंदिर), विशिष्ट अतिथि डॉ. निशा गुप्ता (पूर्व प्राचार्या, जैन कन्या डिग्री कॉलेज), विनोद बाला (पूर्व छात्रा, स.शि.म.) और डॉ. वंदना शर्मा प्रधानाचार्या, भारतीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यालय की बहनों द्वारा “नव युग का नव विचार आया” नामक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। आचार्या नंदिनी शर्मा ने सभी अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया, वहीं कार्यक्रम संचालन का दायित्व नीलम शर्मा ने संभाला। मुख्य अतिथि याशिका चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं, उनके संस्कार ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करते हैं। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए छात्राओं को शिक्षा और संस्कार दोनों में आगे बढ़ने का संदेश दिया। अंत में आचार्या बहन श्रीमती नीलम शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित माता-बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला