खतौली। तहसील समाधान दिवस का आयोजन आज तहसील मुख्यालय परिसर में किया गया। इस दौरान तहसीलदार, उप जिलाधिकारी सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं जिसमें 25 शिकायत आई और मौके पर ही 5 शिकायतों मामलों का निस्तारण कराया।
सुबह से ही फरियादियों की भीड़ तहसील परिसर में जुटी रही। ग्रामीणों ने भूमि विवाद, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, नाली–नाली सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जो भी प्रकरण मौके पर निस्तारित हो सकते हैं, उन्हें उसी दिन निपटाया जाए। गंभीर और जटिल मामलों को विभागीय स्तर पर शीघ्र निपटाने का आश्वासन दिया गया। तहसील समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराना और लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना। इससे शासन–प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लोगों का विश्वास और मजबूत होता है। कई फरियादियों की समस्याएं मौके पर हल होने से वे संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि यदि नियमित रूप से इस प्रकार की सुनवाई होती रहे तो आमजन को काफी राहत मिलेगी। इसी दौरान लेखपाल, पीडब्लूडी सिंचाई विभाग वन विभाग, डूडा विभाग, एमडीए, मंडी सचिव सभी विभाग अधिकारीगण मौजूद रहे।






