मुजफ्फरनगर।समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती शहर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शनिवार को महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विधायक पंकज मलिक, जिला अध्यक्ष जिया चौधरी, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, पूर्व सांसद कदिर राना, सपा नेता राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी साजिद हसन सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीब, किसान और आमजन के अधिकारों की आवाज बुलंद की। उनका जीवन संघर्ष और समाजवादी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।






