सफाई कर्मंचारी की मौत से बवाल,शव रखकर जाम

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अशोक की ड्यूटी के दौरान हुई मौत ने गुरुवार को शहर का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारियों ने शव को अहिल्याबाई होल्कर चैराहे पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संवेदनहीनता और लापरवाही ने एक कर्मचारी की जान ले ली, लेकिन घटना के बाद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। आक्रोशित लोगों ने दूसरी बार कूड़ा डालकर फिर से अहिल्याबाई चैक को जाम कर दिया। अशोक सुबह लगभग आठ बजे कूड़े के ढेर पर काम करते समय जहरीली गैस की चपेट में आ गया तथा तुरंत बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी, वाल्मीकि समाज के लोग और परिजन अस्पताल पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण अशोक को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल तक नहीं आया और न ही परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद लोगों ने शव को सड़क पर रख बीच चैराहे को जाम कर दिया। जाम लगते ही ट्रैफिक ठप पड़ गया और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शन में पूर्व सभासद प्रदीप कुमार और सफाई कर्मचारी संघ के नेता चमन लाल ढिगान ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद और प्रशासन संवेदनहीन होकर काम कर रहा है। नेताओं ने कहा कि अशोक की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है, इसलिए उसे शहीद का दर्जा दिया जाए तथा परिजनों को उचित मुआवजा, नौकरी और सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन इस मामले में ठोस निर्णय नहीं लेता, आंदोलन जारी रहेगा। परिजनों ने साफ कहा कि अशोक का अंतिम संस्कार न्याय मिलने के बाद ही होगा।मौके पर लोगों ने अधिकारियों के आने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। लंबे समय तक समझाने के बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग पर अडिग बनी रही। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि सफाई कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराना प्रशासन की बड़ी लापरवाही है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र रूप लेगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला