सप्त शक्ति संगम में झलका नारी शक्ति और संस्कारों का संदेश

मुजफ्फरनगर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल, साकेत में “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा गोयल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कपिल देव की धर्म पत्नी अनु अग्रवाल तथा मुख्य वक्ता के रूप में दुर्गेश नंदिनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का परिचय राजकुमारी तोमर ने कराया।कार्यक्रम के अंतर्गत समूह गीत, अनुभव कथन, अध्यक्षीय उद्बोधन, विशिष्ट माता सम्मान जैसे विविध सत्र आयोजित हुए। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर माता जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं का मंचन किया गया। कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने सारगर्भित विचार रखे। कार्यक्रम के समापन पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजिका राजकुमारी तोमर, सहसंयोजिका अंशु बाला तथा संचालनकर्ता कुसुम शर्मा सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला