सपा नेता सहित डेढ़ दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज

खतौली। ग्रामीण क्षेत्र के भूड़ गांव में देर रात दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले और फायरिंग तक की नौबत आ गई। पुलिस ने एक पक्ष की महिला की तहरीर पर दूसरे पक्ष के एक सपा नेता सहित डेढ़ दर्जन नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गांव अंती निवासी इरशाद चौहान पुत्र खान मोहम्मद फिलहाल खतौली के मोहल्ला इस्लामाबाद में परिवार सहित रह रहा है। बताया जा रहा है कि इरशाद चौहान ने पहले जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब वे गांव की प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, उसी पद के लिए आस मोहम्मद उर्फ आशू मलिक पुत्र मंगता भी प्रत्याशी बनने की कोशिश कर रहे हैं। इसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही थी। शुक्रवार शाम दोनों पक्षों के बीच मोबाइल फोन पर हुई गर्मागर्मी के बाद माहौल और बिगड़ गया। बताया गया कि देर रात आस मोहम्मद पक्ष के लोगों ने इरशाद चौहान के इस्लामाबाद स्थित मकान पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान लाठी-डंडों के साथ-साथ तमंचों का भी प्रयोग किया गया। मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। पीड़िता चांदनी चौहान ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि
आस मोहम्मद, परवेज, जावेद पुत्र मंगता मलिक, मंगता पुत्र अज्ञात, फारुख, शहाबुद्दीन, पप्पू पुत्र इरशाद, साजिद, वारिस पुत्र सलीम, दानिश पुत्र अनीस, फरमान, रिजवान पुत्र इरशाद, जावेद सोल्जर पुत्र जहीरुद्दीन तथा आधा दर्जन अज्ञात लोग हथियार लेकर घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पति इरशाद चौहान, देवर दिलशाद चौहान, जेठ सूफियान अहमद चौहान, व वसीम चौहान के साथ जमकर मारपीट की और घर में रखे सामान को तोड़फोड़ दिया। पुलिस ने श्रीमती चांदनी चौहान की तहरीर पर डेढ़ दर्जन नामजद और आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला