मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने जयप्रकाश नारायण के जीवन, संघर्ष और उनके समाजवादी विचारों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि, जयप्रकाश नारायण ने न केवल देश को आजादी दिलाने की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई, बल्कि आजाद भारत में भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनका जीवन हमें सच्चाई, नैतिकता और जनहित के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि, आज जब देश में नफरत फैलाने वाली ताकतें समाज को बांटने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे समय में जयप्रकाश नारायण जैसे आंदोलन की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर भाईचारे, समानता और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य कर रही है। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने आम जनता को अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत दी। उनके नेतृत्व में हुए आंदोलन ने देश की राजनीति को नई दिशा दी और युवाओं को समाज परिवर्तन का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, धर्मेंद्र नीटू, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बसंत धारिया, जिला सचिव पवन पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ. इसरार अल्वी, सभासद शहजाद चीकू, सभासद हसीब राणा, शशांक त्यागी, फरमान चौधरी, मीर हसन, रामपाल सिंह पाल, जोनी कुमार, लोकेंद्र कुमार, फिरोज अख्तर, टीटू पाल रमन, फैसल राणा एडवोकेट, और हुसैन राणा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।






