सनातन धर्म संसद को बाबा रामदेव का समर्थन

मुजफ्फरनगर। सात दिसंबर को शुकतीर्थ हनुमत धाम में सनातन धर्म संसद को योग गुरु बाबा रामदेव ने भी समर्थन दिया। आज हिन्दु संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल योग गुरु बाबा रामदेव से मिला, जिन्होंने बाबा रामदेव को सात दिसंबर 2025 के कार्यक्रम को मंच से बताया। जिसे बाबा रामदेव ने आस्था चैनल के माध्यम से 196 देश में प्रसारित किया जायेगा। बाबा रामदेव ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए बैनर लगाकर ‘मैं सनातन धर्म संसद सात दिसंबर शुकतीर्थ मुजफ्फरनगर का समर्थन करता हूँ’ फोटो खिंचवाया। इस प्रतिनिधि मंडल में बाबा रामदेव से मिलने गये हिंदू संघर्ष समिति के नरेंद्र कुमार, अरुण प्रताप सिंह, मनोज पाटिल, योगाचारी नवनीत मिश्रा, जोगेंद्र हुड्डा साथ रहे। जिसका नेतृत्व सत्यप्रकाश रेशू ने किया। मंच पर पहुंचते ही बाबा रामदेव ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। साथ ही हिन्दु संघर्ष समिति की ओर से बाबा रामदेव को शाॅल ओढ़ाकर शुकतीर्थ के सनातन धर्म संसद में आने का कार्ड देकर निमंत्रण दिया गया। जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार करते हुये आने का आश्वासन दिया और सनातन धर्म संसद में पहुंचने वाले सभी महामंडलेश्वरों, सभी पूज्य संतो, किसानों, मजदूरो, उद्योगपतियो, पत्रकारो, लेखकों, कवियो, कार्यकर्ताओ का सभी की ओर से अभिवादन किया। बाबा रामदेव ने मंच से यह भी कहा कि सनातन ही इस देश की धुरी है, जिसके आधार पर युवा पीढ़ी जैसे हिंदू संघर्ष समिति शुकतीर्थ में सात दिसंबर को इतना बड़ा आयोजन कर रही है। जिसमें दस हजार लोगों के आने की संभावना है। उनके लिए मैं दिल से प्रार्थना करता हूं ताकि हिंदू संघर्ष समिति मुजफ्फरनगर के लोगों को देखकर पूरे देश में सनातन धर्म संसद जैसे आयोजन निरंतर होते रहे। ताकि इस देश की आन-बान-शान और तिरंगे की पहचान पूरे विश्व में बन सके व भारत पुनः नवयुगो को साथ लेकर इस देश के चहुँमुखी विकास में नए-नए आयाम के साथ सनातन धर्म संसद में एक नया विगुल बजा सके। हिन्दु संघर्ष समिति से बाबा रामदेव ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा भी समझी जिसे सत्यप्रकाश रेशू ने संक्षिप्त में बताया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल