सड़क दुर्घंटनाओं में कमी के संकल्प के साथ यातायात माह का समापन

मुजफ्फरनगर। एक माह तक चले यातायात माह का सोमवार को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के संकल्प के साथ विधिवत समापन हो गया। एसएसपी संजय वर्मा ने यातायात पुलिसकर्मियों और प्रतिष्ठित नागरिकों को सम्मानित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हाॅल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं, प्रतिष्ठित नागरिकों एवं आरटीसी आरक्षियों को संबोधित किया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना तथा युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। एसएसपी ने कहा कि यातायात माह का मूल उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा नागरिकों में यातायात नियमों के महत्व को स्थापित करना है। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने के जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। उनकी प्राप्ति की दिशा में मुजफ्फरनगर उल्लेखनीय प्रगति करते हुए लक्ष्य के काफी निकट पहुंच चुका है। यातायात नियमों का पालन स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान बचाता है। हमारा लक्ष्य दुर्घटना.मुक्त मुजफ्फरनगर बनाना है। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि जीवन बचाना है, जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंए अपने परिवारजन, पड़ोसियों एवं मित्रों को भी नियमों के पालन हेतु प्रेरित करें। गुड़ समेरिटन नीति के अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें। इसके साथ ही लघु फिल्म प्रदर्शित कर यह समझाया गया कि छोटी सी लापरवाही कैसे बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। हेलमेट, सीट बेल्ट कितने आवश्यक है तथा ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीडिंग व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के दुष्परिणामों को प्रभावी तरीके से दर्शाया गया। दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गयी है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सि(ार्थ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला