सड़कों में गड्ढे, गड्ढों में पानी, पालिका जनता से कर रही बेमानी

मुजफ्फरनगर। सड़कों में गड्ढे और गड्ढों में पानी मुजफ्फरनगर शहर की इन दिनों बस यही कहानी है। पूरे शहर में तस्वीरें ऐसी ही है, जहां गड्ढे पालिका पर भारी है। गड्ढे तो पहले भी थे, लेकिन बारिश ने उन्हें इतना गहरा बना दिया, वहां दुर्घटना में कब किसी की जिदंगी स्वाह हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। टूटी सडकों ने निर्माण कार्यो में हुए खेल की भी पोल खोलकर रख दी है। शायद पालिका प्रशासन की निंद्रा किसी हादसे के बाद ही टूटने वाली है। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद भी शहर में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। योगी सरकार तमाम घोषणाओं के भी बावजूद शहर कभी गड्ढों से मुक्त नहीं हो पाया है। ये तस्वीर किसी खास इलाके की नहीं है, बल्कि पूरे शहर में हालात एक ही जैसे है। पिछले कुछ दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने हालात को और बद-से-बदतर बना दिया है। शहर के बीचोबीच रेलवे रोड का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। रोजमर्रा लाखों यात्री यहां से होकर गुजरते है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों का भी रोजमर्रा इस मार्ग से गुजरना होता है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। रेलवे स्टेशन के दूसरे गेट के सामने सीवर में कई माह से बना गड्ढा हादसों का दावत दे रहा है। गांधी काॅलोनी और पचैंड़ा रोड पर गड्ढों की लंबी लाइन है। पंजाबी बारात घर के सामने तो जानलेवा गड्ढे बने हुए है। विश्वकर्मा चैक से जानसठ बस स्टैंड, मालवीय चैक, परिक्रमा मार्ग, सरकुलर रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड, रूड़की रोड, इंदिरा काॅलोनी आदि इलाकों की तस्वीर भी ऐसी है। यहां कब बड़ी दुर्घटना हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। पालिका प्रशासन अब यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि बारिश के बाद इन गड्ढों को भरने का काम तेजी से होगा। फिलहाल शहर में जगह-जगह बने गड्ढे आम लोगों के मुसीबत का सबब बने है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला