सट्टा किंग प्रदीप की सवा छह करोड़ 62 लाख की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने दिए आदेश, गैंगस्टर के तहत सट्टे के कारोबार से अर्जित सात संपत्तियों को सीज करेगी पुलिस

मुजफ्फरनगर, ;ब्यूरोद्ध। बुढ़ाना के सट्टा किंग प्रदीप कुमार द्वारा सट्टे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई करीब छह करोड़ 62 लाख की संपत्ति को सीज करने की तैयारी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत चिन्हित की गई संपत्तियां की रिपोर्ट पर मुहर लगा दी है। पुलिस इन संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई को जल्द अंजाम दे सकती है।
बुढ़ाना इलाके में सट्टे के कारोबार को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले सट्टा किंग प्रदीप कुमार की बरसों पुरानी सल्तनत के सामने पहली बार खाकी चुनौती बनी है। पुलिस अधीक्षक देहात का कार्य भार संभालने वाले आईपीएस आदित्य बंसल ने संरक्षण को लेकर हमेशा बदनाम रहने वाली पुलिस की नाक में नकेल कसने के साथ सट्टा किंग प्रदीप कुमार को कानूनी जकड़न में जकड़ने का काम किया। बुढ़ाना थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप कुमार के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। हाईकोर्ट से जमानत पर आने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रदीप द्वारा सट्टे के कारोबार से अर्जित की गई संपत्तियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
पुलिस जांच के दौरान चैंकाने वाली बात यह सामने आई कि सट्टा किंग प्रदीप को पहले से इस कार्रवाई का आभास था, इसलिए प्रदीप ने संपत्तियां अपने नाम लेने से परहेज किया। पुलिस ने प्रदीप से जुड़े लोगों की सात संपत्तियों को चिन्हित करते हुए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को भेजी थी। डीएम ने रिपोर्ट के आधार पर सट्टा किंग प्रदीप की संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डीएम के आदेश पर पुलिस एक दो दिन में प्रदीप की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।

अवैध कारोबार करने वालों पर कसेगा शिकंजा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध कारोबार करने वालों पर तेजी से शिकंजा कसा जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक 16 करोड़ रूपये का माल जब्त किया गया है, जबकि एक मकान को कुर्क करने की तैयारी है। इसी तरह बुढ़ाना के सट्टा किंग प्रदीप कुमार की 6 करोड़ 62 लाख रूपये की सम्पत्ति को भी जब्त करने की तैयारी है। जिलाधिकारी से अनुमति मिल गई है, जल्द ही इस सम्पत्ति को कुर्क किया जायेगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला