सऊदी अरब से बोल रहा हूं, अम्मी की तबीयत खराब है, झटक लिए 1 लाख 70 हजार

मुजफ्फरनगर। भाई सऊदी अरब से बोल रहा हूं, अम्मी की तबीयत खराब है, दोस्त को पैसे भेजने है। सुजडू के आरिफ से ढाई लाख रूपये ट्रांसफर करने की स्लिप का झांसा देकर ढ़ाई लाख रूपये हड़प लिए गए। एक लाख 69 हजार रूपये खाते में स्थानांतरित करने के बाद ठग ने जब फोन नहीं उठाया तो इस ठगी का अहसास हुआ।
सुजडू के खालसा पट्टी निवासी आरिफ ने खालापार कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक शख्स ने काॅल कर खुद को अजहर पुत्र रईस निवासी गढ़ी सलेमपुर मुरादाबाद बताया। कथित अजहर का कहना था कि वह सऊदी अरब से बात कर रहा हूं। अम्मी बहुत बीमार है, दोस्त को ऑपरेशन के लिए ढाई लाख रूपये भिजवाने है। इसलिए वो अपना अकाउंट उपलब्ध करा दे। ठग की बातों में आकर बेटी का खाता नंबर उपलब्ध करा दिए। इसके बाद आरोपी ने ढाई लाख रूपये डालने की बात कहकर इस धनराशि की स्लिप भी उपलब्ध करा दी। इसके बाद आरोपी ने बंटी, अरशद आदि के खाते उपलब्ध कराए, जिनमें एक-एक कर 1 लाख 69 हजार रूपये स्थानांतरित कर दिए। रकम डालने के बाद अजहर को वापस फोन किया तो उसने किसी तरह की रकम भेजने और दोस्त का खाता नंबर देने से साफ मना कर दिया। अजहर का जवाब सुनकर पैरों तले की जमीन खिसक गई। बाद में उसका नंबर भी ब्लाॅक कर दिया गया। खालापार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़चताल शुरू कर दी है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला