संसद भवन की ओर किसानों का पैदल मार्च, पुरकाजी में हुआ जोरदार स्वागत

पुरकाजी। किसान मजदूर मंच से जुड़ी चार किसान यूनियनों का हरिद्वार वीआईपी घाट से शुरू हुआ पैदल मार्च शुक्रवार को पुरकाजी कस्बे में पहुँचा। यहाँ यूनियन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों का जोरदार स्वागत किया। रात्रि विश्राम बस स्टैंड पर करने के बाद सुबह किसानों का जत्था दिल्ली की ओर रवाना हुआ।
इस पैदल मार्च का नेतृत्व किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी और किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ नारेबाजी करते हुए दिल्ली की ओर बढ़े।अखिलेश चौधरी ने बताया कि उनके मंच से अब तक 22 किसान संगठनों ने समर्थन दिया है। यह पदयात्रा 17 सितंबर को हरिद्वार वीआईपी घाट से शुरू हुई थी और इसका उद्देश्य किसानों की 24 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार तक संदेश पहुँचाना है। इन मांगों में गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाना, बिजली दरों में कमी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का मुआवजा जैसी प्रमुख माँगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संसद भवन पहुँचकर सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा और चेताया जाएगा।किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार ने कहा कि यदि सरकार किसानों की माँगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहम्मद शमी, वरिष्ठ नेता जावेद बाबर, राशिद कुरैशी, इमदाद फरीदी, नोदी फरीदी, किसान यूनियन हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद अली, अतुल अहलावत, शहजाद प्रधान, परवेज एडवोकेट, तारिक फरीदी, इसरार, राकेश, सोमदत्त सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला