संगीत साधना की सुरमयी संध्या ‘शिशिर’ में बिखरे सुरों के रंग

मुजफ्फरनगर। मां सरस्वती एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित संगीत-सरिता म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में भोपा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘शिशिर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकेडमी के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ-साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन में एन. के. अरोरा, महामंडलेश्वर पंडित संजीव शंकर, राकेश कुमार राठी, मुकेश लाल, विजय शम्मी, प्रदीप धनगर, प्रमोद कुमार शर्मा, रवा मिश्रा एवं संस्था के निदेशक पंडित दिलीप मिश्रा शामिल रहे। निलेश मिश्र एवं विशेष मिश्र ने स्वागत-पाठ किया, जबकि पंडित दिलीप मिश्रा ने भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इसके पश्चात संगीत-सरिता म्यूजिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय, सुगम एवं फिल्मी संगीत की विविध विधाओं में अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरुष वर्ग में मनोज चौधरी, संदीप भारद्वाज, जोगध्यान शर्मा, पलविंदर सिंह, अनुज गौतम, पलाश अग्रवाल, नितिन कुमार, रविन्द्र कुमार, मध्यम प्रागवंश, वासु गोयल, शिवम, राम कुमार, संजय शर्मा, हर्षित चौहान, अनंत भारद्वाज, प्रणय दीक्षित, साहिल गर्ग, अयांश अग्रवाल, विशेष मिश्र एवं निलेश मिश्र ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। वहीं महिला वर्ग में प्रियंका गर्ग, पारुल गर्ग, कल्पता सिंघवाल, आरती पाल, पूनम रानी, पूर्णिमा विश्वास, रश्मि, रिया, चेता मलिक, मिश्रिता, वंशिका, गिलिश्का, भूयि, अनायरा, मोनिका प्रजापति, आराध्या अग्रवाल, एकता शर्मा, सालूजा मलिक, रिद्धि जैन, अक्षिता धीमान एवं साक्षी शर्मा ने अपने गायन से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शास्त्रीय गायन रहा। विशेष मिश्र ने राग मेघ मल्हार, आरती पाल ने राम अभोगी कान्हड़ा, चेता मलिक ने राग जयजयवंती, प्रणव ने राग मधुवंती, प्रियंका ने राग मालॉस, पूर्णिमा ने राग यमन, हर्षित चौहान ने राग मालकौंस, वासु गोयल ने राग दुर्गा, एकता शर्मा ने राग जयजयवंती तथा अक्षिता धीमान ने राग मालकौंस प्रस्तुत कर सुरों की अविस्मरणीय छटा बिखेरी। तबले पर निलेश मिश्र, हर्षित चौहान, वासु गोयल, साहिल गर्ग एवं आराध्या अग्रवाल ने सशक्त संगत की। तानपुरे पर आरती पाल एवं हारमोनियम पर विशेष मिश्र ने मनोयोग से संगत निभाई। निलेश मिश्र के तबला एकल वादन ने श्रोताओं की भरपूर तालियां बटोरीं।सुगम संगीत में पलाश अग्रवाल ने तुमसे मिलने की तमन्ना है, अनुज ने फूलों सा चेहरा तेरा, प्रणव ने मितवा, शिवम ने जनम जनम, पलविंदर ने टाइम देवल, आरती ने कांटा लगा, अक्षिता ने रंगीला रे, श्याम ने बहुत शुक्रिया बड़ी मेहरबानी, पूनम व प्रणव ने ओ हसीना जुल्फों वाली प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
मनोज चौधरी ने मैं जट यमला पगला दीवाना गाकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी, जबकि संजय शर्मा ने आने वाले साल को सलाम गीत के माध्यम से नववर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों ने समूहगान ‘भारत के नौजवानों’ प्रस्तुत कर राष्ट्रभक्ति व नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. आरके सिंह, ‘अभी तक भारत’ चैनल के निदेशक आशीष यादव, अमित पुंडीर (डायरेक्टर, के.पी.एस. एकेडमी), श्रवण त्यागी, संजय आहूजा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संपूर्ण संगीत संयोजन अमित शर्मा, सन्नी, प्रमोद एवं आशीष द्वारा कुशलतापूर्वक संभाला गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला