संगठन पर फर्जी अध्यक्ष होने का लगाया आरोप

मुज़फ्फरनगर। जिला अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को जनपद जाट महासभा के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर संगठन में कथित फर्जी अध्यक्ष पद के दावे को रोकने की मांग की।
महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का पंजीकरण वर्ष 2001 में सहायक निबंधक सहारनपुर कार्यालय में संख्या 147 के तहत कराया गया था। संस्था के संविधान के अनुसार हर तीन वर्ष में नई कार्यकारिणी का गठन होता है। वर्ष 2022 में कार्यकारिणी गठन के दौरान जगदीश बालियान ने स्वयं को अध्यक्ष घोषित कर दिया, जिस पर आपत्ति जताते हुए जयवीर सिंह ने सहायक निबंधक कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी।संरक्षक मंडल द्वारा बहुमत के आधार पर जगदीश बालियान और उनकी समिति को निरस्त कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें धर्मवीर बालियान को अध्यक्ष चुना गया और इसकी सूचना सहायक निबंधक को भी भेज दी गई। जाट महासभा पदाधिकारियों का आरोप है कि इसके बावजूद जगदीश बालियान अपने आप को संगठन का अध्यक्ष बताकर बैनर-पोस्टर का उपयोग करते आ रहे हैं और 14 सितंबर 2025 को पंजाबी बारात घर में संगठन के नाम से कार्यक्रम करने की तैयारी कर रहे हैं। महासभा ने इसे रोकने के लिए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल