संगठन के पुनर्गठन पर हुआ विचार, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की बैठक सम्पन्न

पुरकाजी। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की ब्लाॅक इकाई पुरकाजी की एक अति आवश्यक बैठक मंगलवार को स्वामी सोमदत्त एकेडमी तेजलहेड़ा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ईश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में यू-डायस पोर्टल, आरटीई पोर्टल और नवोदय विद्यालय प्रवेश फाॅर्म भरने की प्रक्रिया से सदस्यों को अवगत कराया गया। इसके साथ ही संगठन को मजबूती देने तथा सदस्यता बढ़ाने को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। संगठन का दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत पुनर्गठन की आवश्यकता पर सहमति बनी। यह भी तय किया गया कि अब से प्रत्येक माह संगठन की नियमित बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे सभी सदस्यों के मध्य समन्वय बनाने का काम होगा। बैठक में विशेष रूप से बच्चों के प्रवेश में पैन नंबर और ट्रांसफर सर्टिफिकेट की अनिवार्यता पर बल दिया गया। सभी सदस्यों ने इस निर्णय का ध्वनि मत से समर्थन किया और कहा कि यदि कोई विद्यालय बिना टीसी के प्रवेश करता है, तो उसके विरु( विभागीय कार्यवाही की जाएगी तथा संगठन भी ऐसे विद्यालय का सहयोग नहीं करेगा। बैठक में प्रमुख रूप से पं. भानु शर्मा, मुनेश त्यागी, राजीव चैधरी, देवेंद्र कुमार शिशु, आनंद कुमार, सुनील शर्मा, विपिन कुमार, सद्दाम, संजीव कुमार, महक सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, आंचल शर्मा, नरेश कुमार धीमान, मुकर्रम, सचिन धीमान, अमन कुमार, अरशद, हरिओम आदि विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला