खतौली। तीर्थ कॉलोनी स्थित शिवधाम स्थित श्री शिव मंदिर में चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं भंडारा बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर शिव भक्तों की भारी आमद रही। मंदिर प्रांगण ‘विघ्न विनाशक श्री गणपति महाराज’ और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन मंगलाचरण व मंत्रोच्चार के साथ किया गया। थानेश्वर महादेवालय के छात्रों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चारण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम में एसडीएम निकिता शर्मा एवं तहसीलदार अरविंद कुमार बतौर अतिथि पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव के समक्ष पूजा अर्चना कर नगर व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बाद में भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार सुबह 9 बजे से भंडारा प्रारंभ हो गया था, जो दोपहर तक निरंतर चलता रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद प्राप्त किया और धार्मिक माहौल का आनंद लिया। भंडारा कार्यक्रम के में राकेश जैन बजाज, वीरेशचंद जैन, वीरेंद्र सिंह मान, संदीप जैन, ज्योति मोहन गोयल, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, मनीष कुमार, नरेश कुमार अग्रवाल, सतीश, कमल गर्ग, भावेश गुप्ता, प्रदीप जैन, प्रवीण जैन, दिनेश कुमार जैन, सचिन तनेजा, पंकज शर्मा एडवोकेट, विकास कौशिक, शिव कुमार अग्रवाल, मदन छाबड़ा, रमेश चंद सैनी, नरसिंह सैनी, धर्मवीर पाल, रेखपाल, मुकेश शर्मा एडवोकेट, दीमाग सिंह एडवोकेट, वेद पाल, मनीष महाजन, विकास मोतला, सुखचंद व चुन्नीलाल, दीपक जैन (दीपू), सतीश कुमार, विपुल गोयल, अशोक कुमार, अनिल चड्ढा, ललित गुप्ता, दीपक अनेजा, राकेश अनेजा, सचिन, शीश कुमार व आदिराज, वैभव सिंघल तथा सचिन जैन आदि का सहयोग रहा।







