श्री आदर्श रामलीला पटेल नगर में 50वां स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेल नगर ने
शनिवार की रात अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में 50वां रामलीला मंचन महोत्सव भव्य रूप से शुरू किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह की लीलाओं का सुंदर मंचन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और उद्यमी सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी ने समिति प्रमुख अनिल ऐरन एवं उनकी धर्मपत्नी मीना ऐरन के साथ मिलकर भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष पूजन कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान गणेश, रामायण और श्री बांकेबिहारी की आरती हुई और दीप प्रज्ज्वलित कर स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव का यादगार उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में नारद मोह की लीला दर्शकों को खूब भायी। मुख्य अतिथि कपिल देव ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला भगवान श्री राम के प्रति आस्था, भक्ति और समर्पण का अनूठा संगम है। उद्यमी सौरभ स्वरूप बंटी ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति की पहचान है, पीढ़ियों को संस्कारवान बनाने में मदद करती है और बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ती है। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने बताया कि यह मंच 1976 में गुरु पं. रामप्रसाद शर्मा और रवि मित्तल द्वारा
स्थापित किया गया था। रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने जनता से प्रतिदिन रामलीला देखने आने की अपील की। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के तीन पूर्व सदस्यों और कलाकारों की श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। अध्यक्ष
गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, निर्देशक पंकज शर्मा, रामायण वाचक रामपाल सिंह राठी, हारमोनियम पर विजय कुमार, ढोलक पर मनोज राज और कई स्थानीय कलाकार शामिल थे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला