श्रावण मास की संध्याकालीन महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

झारखंड महादेव देवालय में भक्तों ने किया रुद्राभिषेक और महाआरती में भाग

खतौली। श्रावण मास के पावन अवसर पर झारखंड महादेव देवालय, शिवपुरी में संध्याकालीन महाआरती का दिव्य आयोजन पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ लगातार जारी है। यह आयोजन 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा से आरंभ होकर 9 अगस्त पूर्णिमा तक निरंतर चल रहा है। महाआरती से पूर्व श्रद्धालु भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर रहे हैं और फिर संध्याकाल में विशाल आरती का आयोजन किया जा रहा है।
यह ऐतिहासिक मंदिर मराठा कालीन है और इसे झाड़ियों के मध्य स्थित होने के कारण ‘झारखंड’ कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि बाबा झारखंड महादेव सच्चे मन से की गई सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। यही कारण है कि यहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ दर्शन हेतु पहुँचते हैं। संध्याकालीन आरती में मुख्य यजमान के रूप में विजय महेश्वरी सपरिवार मिथलेश महेश्वरी, दर्पण महेश्वरी व श्रीमती अंशिका महेश्वरी, और अर्पण महेश्वरी ने दीप प्रज्वलन कर आरती में भाग लिया। आरती का शुभारंभ यज्ञाचार्य कमलेश मिश्रा और अनुराग शास्त्री द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ कराया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव भक्तों की उपस्थिति रही, जिन्होंने आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ भोलेनाथ की आरती में भाग लिया। आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने किया, जिनके नेतृत्व में संपूर्ण आयोजन भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संरक्षक वेद प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर गोयल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सूरी, सचिव तरुण सूरी, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मदन छाबड़ा, मनोज उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय गोस्वामी, शुभम टेलर्स, रमेश कुमार, सुनील दत्त शर्मा, सुनील कुमार अलीपुर, अशोक कुमार शर्मा, संजय भार्गव, पंकज भटनागर (पूर्व सभासद), अनिल वर्मा ज्वैलर्स, प्राची अग्रवाल, उपासना अग्रवाल, शशि भारद्वाज, कमलेश देवी, पूनम देवी, विमला देवी, मालती शर्मा, कृष्णा वर्मा, शशि उपाध्याय, आरती, ऐशवती गोस्वामी, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला