श्राद्ध पक्ष में भजन संध्या आयोजन पर विवाद

खतौली। श्राद्ध पक्ष की शुरुआत के साथ ही नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा प्रस्तावित भजन संध्या कार्यक्रम पर विवाद खड़ा हो गया है। परंपरागत मान्यता के अनुसार, श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। यह समय केवल पितरों को समर्पित होता है। नगर पालिका परिषद की ओर से कस्बे में चल रहे मेला छड़ियों के अंतर्गत गोगा जाहरवीर मंदिर पर सोमवार की संध्या को भजन संध्या आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन इस आयोजन को लेकर ही आपत्तियाँ सामने आने लगी हैं। पालिका के कई सभासदों का कहना है कि जब गोगा जाहरवीर मंदिर पर नियमित पूजा-अर्चना अब समाप्त हो चुकी है, तो इस समय भजन संध्या का कोई औचित्य नहीं है। साथ ही, श्राद्ध पक्ष में शुभ कार्य आयोजित करना परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत है।
जानकारी के अनुसार, यह भजन संध्या पहली बार नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित की जानी थी। इससे पहले किसी भी वर्ष ऐसा आयोजन नहीं किया गया। विभिन्न सभासदों के विरोध के बाद अब नगर पालिका परिषद स्वयं अपने फैसले पर पुनर्विचार कर रही है। पितृ पक्ष में भजन संध्या के आयोजन का विरोध करने वाले सभासदों में प्रमुख रूप से अमित चौधरी, बालेंद्र कुमार, रमेश पंडित, विशाल तोमर, कपिल मथला, संतोष गुर्जर, सौरभ जैन, अजय भुर्जी, अमित त्यागी, असद खान, शालू, हाजी वसीम, मास्टर सत्र आते श्याम, डॉक्टर हारून, मोहम्मद आशु आदि शामिल हैं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला