शुगर मिल से निकले टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर

खतौली। देर शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, शुगर मिल के दूसरे शीरा गेट से निकलने वाले भारी वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हालांकि बाइक चालक दुर्घटना में बाल-बाल बचाया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। शीरा गेट से शुगर मिल से वाहन निकलने से जाम लग गया, जहां इमरजेंसी एम्बुलेंस मरीज को लेने के लिए जा रही थी। काफ़ी सायरन देने के बाद भी 15 मिनट तक जाम लगा रहा। जाम के कारण एम्बुलेंस काफी देर तक फंसी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुगर मिल से निकलने वाले वाहनों की लंबी कतार के कारण आम रास्ता पूरी तरह जाम हो जाता है, जिससे आपातकालीन सेवाएं तक प्रभावित हो रही हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शुगर मिल के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी से कहा-सुनी की। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण रही। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मिल प्रशासन की लापरवाही के कारण हर रोज इस गेट पर जाम और हादसे जैसी स्थिति बन जाती है। शेखपुरा जाने वाला यह रास्ता क्षेत्रवासियों के लिए मुख्य मार्ग है। ग्रामीणों ने बताया कि शुगर मिल चालू होने के बाद से ही वाहनों की लंबी लाइनें लगने लगी हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अक्सर सड़क पर खड़ी रहती हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके, मिल प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला