खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल में ट्रॉली, बुग्गी और ट्रक में रिफ्लेक्टर लगाने का विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सहायक चीनी आयुक्त मुजफ्फरनगर डॉ. मनीष कुमार शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक खतौली राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश बघेल, तथा खतौली शुगर मिल के वरिष्ठ अधिकारी और महाप्रबंधक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक राम आशीष यादव ने कहा कि गन्ना ढुलाई में इस्तेमाल होने वाली बुग्गी, ट्राली और ट्रकों में पूरा रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस वर्ष मिल प्रबंधन की ओर से सभी वाहनों में 4 से 6 फीट के लाल पर्दों वाले रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, जो मार्ग में आने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होंगे। खतौली शुगर मिल के उपाध्यक्ष शुगर डॉक्टर अशोक कुमार, महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी, अतिरिक्त महाप्रबंधक मानव संसाधन डीपी सिंह, सहायक महाप्रबंधक सुरक्षा एवं प्रशासन सुशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह पहल कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







