खतौली। नवीन मंडी स्थल पर लगने वाले शुक्रवार के साप्ताहिक बाजार को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों में गहरा रोष देखने को मिला। व्यापारियों का कहना है कि अब बाजार सड़क किनारे नहीं, बल्कि केवल नवीन मंडी ग्राउंड में ही लगाया जाएगा।
इस मुद्दे पर सैकड़ों व्यापारी एसडीएम राजकुमार भारती से मिले और ज्ञापन सौंपकर मांग की कि जब तक स्पष्ट निर्णय नहीं होता, तब तक बाजार लगाने की अनुमति न दी जाए। इस पर एसडीएम राजकुमार भारती ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार बाजार अब नगर पालिका या जिला पंचायत की ठेका प्रथा के अंतर्गत तह बाजार के रूप में संचालित किया जाएगा। वहीं, इस विवाद को लेकर भारतीय किसान यूनियन ;लोक शक्तिद्ध के जिला अध्यक्ष नीरज ठाकुर ने कहा कि बाजार को जिस तरह अब तक लगता आया है, उसी तरह लगना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो संगठन अगले शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करेगा।






