शुकतीर्थ में 8 नवंबर से आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी करेंगे भागवत कथा की अमृत वर्षा

*अमेरिका में रह रहे भारतीयों के सहयोग से होगा भव्य आयोजन
*स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए रहेगी बस सेवा की व्यवस्था, आयोजकों ने दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में 8 नवम्बर से लेकर 14 नवम्बर तक श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा होगी। शहर के समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उद्यमी सत्यप्रकाश रेशु, योगेश शर्मा और कुसुम लता शर्मा ने बताया कि यह कथा कार्यक्रम अमेरिका में रहने वाले भारतीय श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है। कथा का वाचन श्रद्धेय आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज करेंगे, जो अपने मधुर वचनों से भक्तों पर अमृत वर्षा करेंगे। स्थानीय श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरनगर से शुक्रताल तक बस सेवा की व्यवस्था भी की गई है, ताकि अधिक से अधिक भक्त कथा श्रवण का पुण्य लाभ ले सकें। आयोजकों ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह समाज में सद्भाव, भक्ति और नैतिक मूल्यों के प्रसार का माध्यम भी बनेगी। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया कि वे परिवार सहित इस पवित्र आयोजन में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान करें।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला