शिव चौक पर रहा भयंकर जाम, घंटों तक थमे रहे वाहन

मुजफ्फरनगर। शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की सुबह एक बार फिर शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम का आलम देखने को मिला। सुबह करीब 9:30 बजे शहर की हृदय स्थली शिव चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे मुख्य मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। शिव चौक, भगत सिंह रोड और कोर्ट रोड की ओर जाने वाले मार्गों पर छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। दोपहिया सवारों को किसी तरह बीच से निकलने की मशक्कत करनी पड़ी, जबकि स्कूल बसें और कार्यालय जाने वाले लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस के बार-बार किए जा रहे प्रयासों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। शिव चौक पर पार्किंग की अव्यवस्था और अवैध स्ट्रीट वेंडिंग जाम का मुख्य कारण बनी हुई हैं। राहगीरों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला