शिवालय मंदिर में देर रात चोरी की कोशिश, ग्रामीणों की सतर्कता से प्रयास नाकाम

खतौली। क्षेत्र के गांव गंगधाड़ी में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के शिवालय मंदिर में दो संदिग्ध चोरों को घुसते हुए देखा गया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मौके पर ग्रामीणों की सजगता और तत्परता से संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया गया। सूचना मिलते ही समन्वय समिति अध्यक्ष मनोज चैहान, ग्राम प्रधान का पुत्र और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा को सूचित किया। मौके पर चैकी प्रभारी प्रताप सिंह सोलंकी अपनी टीम के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर मौके से फरार हो गए। रात करीब 2 बजे एक बार फिर से मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, जब ग्रामीण रात्रि गश्त पर थे। चोरों को देख ग्रामीणों ने फिर से अध्यक्ष मनोज चैहान और ग्राम प्रधान पुत्र को सूचित किया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख चोर मंदिर परिसर से खेतों की ओर कूदकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे भागने में सफल रहे। घटना स्थल पर कुछ लोगों द्वारा ड्रोन देखे जाने की बात भी कही गई, जिसे थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने महज अफवाह करार दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भ्रामक सूचनाएं फैलाने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। घटनाओं के बाद गांववासियों में भारी रोष देखा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ग्राम स्तरीय सतर्कता समितियों का गठन हो और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला