शाहपुर बवाल के मुकदमे में एसएसपी से मिले ग्रामीण

कप्तान संजय वर्मा ने जाम-प्रदर्शन पर कडा एतराज जताते हुए कहा कि बेकसूरों पर नहीं होगी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। शाहपुर में नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर बवाल के मामले में ग्रामीणों ने एसएसपी संजय वर्मा से मुलाकात की। कप्तान वर्मा ने कार्रवाई के बावजूद जाम-प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पुलिस अधिकारी हर किसी की बात सुनने को तैयार है तो जाम लगाने का क्या औचित्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुकदमे में दोषियों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी, लेकिन बेकूसरों को नहीं फंसाया जाएगा।
शाहपुर क्षेत्र से नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने बुधवार को थाने पर प्रदर्शन किया। बाद में आक्रोशित भीड़ ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान आत्मदाह करने की कोशिश हुई थी। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया था। पुलिस ने बवाल के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। शाहपुर के पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी की अगुवाई में ग्रामीणों ने गुरूवार को एसएसपी संजय वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल के साथ मुलाकात की। कप्तान ने कहा कि पूरी कार्रवाई परिजनों को विश्वास में लेकर अंजाम दी गई। बावजूद इसके जाम और प्रदर्शन कर कानून को हाथ में लेना सही नहीं था। ग्रामीणों का कहना था कि मुकदमे में कई बेकसूर युवक मुकदमें में फंस गए है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि कोई भी बेकसूर जेल नहीं जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला