शहर हुआ जलमग्न, पालिका को कब आयेगी अक्ल

मुजफ्फरनगर। कुछ घंटे की बारिश ने शहर की गलियों और मुख्य सड़क को जलमग्न कर दिया। बाजारों में पानी भरने से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ, जबकि पानी में फंसकर अनगिनत वाहन खराब भी हो गये। चारों तरफ जल ही जल का नजारा पहली बार नहीं दिखा है। हर बार जलभराव होता है, लेकिन जनता के हितों और विकास का दावा करने वाली नगर पालिका ऐसा कोई प्लाॅन जमीन पर नहीं उतार पा रही है, जिससे आम लोगों को जलभराव से होने वाली दिक्कतों से निजात मिल सके। गुरुवार देर रात से शुरू हुई झमाझम मूसलाधार बारिश ने शुक्रवार पूरे जिले में हाहाकार मचा दिया। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक कोई ऐसा इलाका नहीं बचा, जहां जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें न बढ़ाई हो।लगातार हुई बरसात से शहर के निचले इलाकों का हाल बेहाल हो गया। शिव चैक, प्रकाश चैक, मीनाक्षी चैक, महावीर चैक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर कई-कई फुट पानी जमा हो गया। इस दौरान दुकानों और घरों में घुसे पानी ने लाखों रुपये का सामान बर्बाद कर दिया। लोग रात भर पानी निकालने में जूझते रहे, मगर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण राहत नहीं मिल पाई। जलभराव के चलते शहर के कई मुख्य चैराहों पर घंटों तक यातायात ठप रहा। प्रकाश चैक, मीनाक्षी चैक और महावीर चैक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी, मगर तब भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
अस्पताल की दीवार ढही, बड़ा हादसा टला
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आरोग्यं अस्पताल परिसर में बारिश के दबाव से एक बड़ी दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो-तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना अक्सर भीड़भाड़ वाले इस अस्पताल में जनहानि का नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास अफरा- तफरी का माहौल बन गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला