शहर से लेकर हाईवे तक पानी-पानी

बारिश के बाद जल भराव से जूझते रहे लोग, जिम्मेदार रहे लापता

मुजफ्फरनगर। इस बार का मानसून शहरवासियों के लिए राहत से ज्यादा आफत लेकर आया है। सामान्य से अधिक हो रही बारिश में हर बार शहर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग तक जलमग्न हो रहा है। रविवार को हुई हल्की से बारिश ने हाईवे के जानसठ ओर भोपा बाईपास को तालाब बनाकर रख दिया।
बताते चलें कि हर बार बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है। इस बार तो मानसूनी बारिश सामान्य से काफी अधिक हो रही है और हर बारिश में एक और जहां गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर यही बारिश आमजन के लिए आफत भी साबित हो रही है। शहर का कोई मोहल्ला गली ऐसी नहीं है, जहां बारिश के दौरान जल भराव न हो जल भराव की समस्या केवल शहर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग भी जल भराव से अछूता नहीं रह गया है। रविवार को हुई बारिश में राष्ट्रीय राजमार्ग के जानसठ व भोपा बायपास फ्लाई ओवर के नीचे दो-दो फीट पानी भरा दिखा, जिसके चलते आवागमन काफी हद तक बाधित रहा और लोग परेशान रहे। उधर शहर की निचली बस्तियों में भी जल भराव के बाद पानी घरों में घुसा। हर बार की तरह शिव चैक भी रविवार को पूरी तरह से जलमग्न दिखाई दिया। कुल मिलाकर हर बार की तरह नगर पालिका ही इसी की जिम्मेदार मानी गई। इस बार की बारिश से पूर्व नाले साफ करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन यह दावे धरातल पर बारिश के दौरान पूरी तरह से फेल दिखाई दे रहे हैं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला