शराब तस्करी रोकने को बॉर्डर चेकिंग को मिलेगी धार

मुजफ्फरनगर।आबकारी विभाग द्वारा संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग और राज्य कर विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतरराज्यीय मदिरा तस्करी की संभावना को देखते हुए ठोस कार्य योजना पर चर्चा की गई।
बैठक में राज्य कर विभाग की ओर से संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चन्द्र दीक्षित अपनी मोबाइल यूनिट के सभी सहायक आयुक्तों के साथ उपस्थित रहे। वहीं आबकारी विभाग की ओर से जिला आबकारी अधिकारी एवं सभी आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड सीमा तथा शामली और सहारनपुर जनपद को जोड़ने वाले राजमार्गों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया और आपसी तालमेल के लिए अधिकारियों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी साझा किए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अवैध मदिरा की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल