शराब की दुकानों पर खामियां दुरुस्त करने निकले अधिकारी

मुजफ्फरनगर।जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी ने अपनी टीम के साथ कम्पोजिट व मॉडल शॉप्स की व्यापक चेकिंग की।
जांच के दौरान आबकारी निरीक्षकगण व अधीनस्थ स्टाफ ने दुकानों पर उपलब्ध प्रमुख ब्रांडों मैकडॉवेल, 8पीएम, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग, किंगफिशर, हैवडर्स, बडवाइज़र आदि की बोतलों, कैनों और पव्वों पर लगे क्यूआर कोड्स का विभागीय स्कैनर से निरीक्षण किया। रैंडम आधार पर की गई स्कैनिंग में सभी कोड सही पाए गए।अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सभी दुकानों पर लाइसेंस की शर्तों का पालन हो रहा है तथा शराब की 100 प्रतिशत प्राप्ति व बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से ही की जा रही है। छपार टोल प्लाजा पर आबकारी टीम ने अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका को ध्यान में रखते हुए वाहनों की सघन तलाशी ली। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मदिरा की अवैध तस्करी रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर निरंतर चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल