शनि जयंती पर महाभिषेक का किया शनिदेव का गुणगान, मांगी मन्नतें

मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड़ स्थित सिद्धपीठ श्री शनि धाम मंदिर में वट अमावस्या एवं शनि जयंती का भव्य आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः मानव कल्याण परिषद की टीम द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ से हुई। महायज्ञ के यजमान के रूप में राहुल अग्रवाल सपरिवार सम्मिलित हुए। इसके बाद 31 यजमानों ने घी, नील, दूध, दही व बूरा से भगवान शनिदेव का अभिषेक कर उनका अभिनंदन किया। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में महाआरती संपन्न हुई। पूरे मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। धार्मिक अनुष्ठान पंडित केशवानंद, पंडित संजय कुमार मिश्रा, पंडित संतोष मिश्रा व शिव मिश्रा द्वारा संपन्न कराए गए। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि दोपहर की महाआरती के बाद भगवान शनि देव को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा हिमांशु कुमार के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सायंकाल की आरती में दिनेश कुमार यजमान रहे। वट अमावस्या व शनि जयंती के इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने शनिदेव का गुणगान करते हुए अपनी-अपनी मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं में सुहागिन स्त्रियों की संख्या विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर आशीष, अनमोल, सतीश, राकेश कुमार, श्रीमती मंजू, नीतू भारद्वाज ;साउंडद्ध आदि का योगदान रहा। वहीं प्रबंध समिति से ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, नरेंद्र पवार, मुकेश चैहान व संदीप मित्तल की उपस्थिति भी रही।

वहीं दूसरी ओर उद्योगपति व वरिष्ठ समाजसेवी भीम सैन कंसल ने शनिचरी अमावस्या के अवसर पर स्थानीय रेलवे रोड़ पर भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला