शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत, तहसील समाधान दिवस में सौंपा गया ज्ञापन

खतौली। समाधान दिवस के दौरान ग्राम मथेडी निवासी ललित कुमार ने वित्त एडीएम गजेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें खतौली थाना क्षेत्र के सामने स्थित शत्रु संपत्ति पर हो रहे अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायत की गई। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।प्रार्थी ललित कुमार ने बताया कि यह मामला कोई नया नहीं है। करीब पांच माह पहले उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया था। शिकायत में बताया गया था कि यह संपत्ति पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाब लियाकत अली खान की थी, जिसे भारत सरकार द्वारा ‘शत्रु संपत्ति’ घोषित किया गया है।ललित कुमार का आरोप है कि गुलज़ार पुत्र अस्मत कबाड़ी नामक व्यक्ति ने इस शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर लिया है। यह भूमि लगभग 160 वर्ग गज में फैली है, जिसमें से 80 वर्ग गज क्षेत्र पीडब्ल्यूडी की हाईवे सड़क में आता है। उन्होंने बताया कि इस अवैध निर्माण में सड़क की ओर तीन गेट भी खोल दिए गए हैं, जबकि मूल रूप से वहां कोई प्रवेश द्वार नहीं था। शिकायतकर्ता ने कहा कि गुलज़ार ने इस संपत्ति का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया है। उसके पास जो बैनामा है, वह फर्जी प्रतीत होता है और इस पर न्यायालय में मामला भी विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में पीडब्ल्यूडी और एमडीए द्वारा नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन कथित भ्रष्टाचार के चलते कार्रवाई को रोक दिया गया। ललित कुमार ने अधिकारियों पर भारी धनराशि लेकर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया। संपत्ति की पूरी जांच कराई जा ये गुलज़ार द्वारा किए गए फर्जी बैनामों की जांच हो।अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त किया जाये सम्पत्ति को सरकार के नाम सुरक्षित कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।वित्त एडीएम गजेंद्र सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला