शक की बिसात पर युवक की पीट-पीट कर हत्या

बुढ़ाना। कस्बे में शक के आधार पर एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। निसंदेह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बुढ़ाना कस्बे के पछाला निवासी 30 वर्षीय मोनू पुत्र जगदीश रविवार को करबला रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा शक के आधार पर उसके साथ मारपीट की गई। यह भी कहा जा रहा है कि वो किसी के घर में घुस गया था, जिस कारण चोर होने के शक में पिटाई की गई है। पिटाई के बाद मोनू अपने घर आकर सो गया, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह खबर मिली तो एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का अवलोकन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसी बीच मोनू से मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। परिजनों का आरोप है कि मोनू को जानबूझकर मारा गया है। एसपी देहात बंसल ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि मोनू की गतिविधियों को लेकर कोई शक था तो पुलिस को उसकी सूचना देनी चाहिए थी। कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार आरोपियों को कहां से मिल गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला