मुजफ्फरनगर। वैष्णो देवी हादसे में मृत मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी के तीनों मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी ने बुधवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रत्येक परिवार को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।
इस अवसर पर मुजफ्फरनगर विधायक पंकज मलिक, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष ईलम सिंह गुर्जर, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, शमशेर मलिक, साजिद हसन सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि पार्टी हर दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। नेताओं ने हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से मांग की कि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा एवं सहायता प्रदान की जाए।






