वैश्य अग्रवाल महासभा ने 500 प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 2025 का आयोजन स्थानीय आशीर्वाद बैंक्विट हॉल में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और आरती से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष सुनील सिंघल ने की, जबकि संचालन महामंत्री नवनीत कुच्छल और कार्यक्रम संयोजक राजीव बंसल द्वारा संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, और सुनील गोयल (मैनेजिंग डायरेक्टर, न्यू मैक्स सिटी) उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य जैसे भीमसेन कंसल, गौरव स्वरूप, रघुराज गर्ग, पराग गोयल, श्रवण गर्ग, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, उपेन्द्र बंसल समेत अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। उनका स्वागत महासभा के कार्यक्रम संयोजक राजीव बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित गर्ग, धर्मेंद्र तायल एडवोकेट, मामचंद अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री समीर मित्तल, मंत्री राकेश तायल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, प्रदीप गर्ग, मनीष सिंघल, आयुष गुप्ता आदि ने किया। सभा के संरक्षक विजय गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज ने ऐतिहासिक रूप से व्यवसाय, वाणिज्य और वित्त के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी समाज में दान और परोपकार के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भी वैश्य समाज की उपलब्धियों और योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में होनहार मेधावी छात्र-छात्राओं सहित लगभग 500 प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। दोपहर 2 बजे चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 220 बच्चों ने भाग लिया। दोपहर 3 बजे मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 99 बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद बूगी वूगी डांस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा यू.पी. बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत और सी.बी.एस.सी. व अन्य बोर्ड में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले लगभग 185 मेधावी छात्रों-छात्राओं को सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों और महासभा पदाधिकारियों ने बच्चों का अभिनंदन किया और उन्हें भविष्य में उज्जवल करियर बनाने हेतु प्रेरित किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला