वृद्धो की सेवा और सम्मान करना ही है सच्चा पितृ-पक्ष

मुजफ्फरनगर। हिन्द मजदूर किसान समिति के मजदूरों और किसानों ने ग्राम मोलाहेड़ी में पितृ-पक्ष के अवसर पर पितृ-पूजन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचोकार से की गई, जिसके बाद उपस्थित वृद्ध महिला एवं पुरुषों के चरण धोकर उन्हें अन्न, जल, वस्त्र, व्यवहार और औषधि अर्पित कर उनका पूजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को उपहार भी भेंट किए गए।
मीडिया प्रवक्ता अमित सिंह ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन जी का संदेश देते हुए कहा कि वास्तव में जीवित माता-पिता और वृद्ध ही सच्चे पितृ हैं। पितृ-पक्ष का वास्तविक अर्थ है जीवित वृद्धो की सेवा और पूजन। उन्होंने कहा कि पितृ-पूजन से बड़े-बड़े संकट टल जाते हैं। वृद्धो के साथ समय बिताना, उनकी सेवा करना, उन्हें भोजन कराना ही सच्चा पितृ-पक्ष है। अमित सिंह ने आगे बताया कि पितृ-पक्ष में वृद्धो की आभा तरंगों का सकारात्मक प्रभाव हमें मिलता है। इसलिए इन 15 दिनों में अधिक से अधिक समय वृद्धजनों की सेवा और संग में बिताना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने बताया है कि इस दौरान कोई नया कार्य शुरू न किया जाए ताकि वृद्धो को पूरा समय दिया जा सके। पितृ-पक्ष के बाद ही नवरात्रे आते हैं, जिसका अर्थ हैकृपहले वृद्धो का पूजन और फिर कन्या पूजन। कार्यक्रम में विकास, ओमप्रकाश, मनीष, आशीष, गुड्डू, प्रवीण, अंकित, आजाद, विक्रांत, वासु, विपिन सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल