वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रख्यात सामाजिक संगठन ‘वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट’ की एक महत्वपूर्ण सभा शुक्रवार को वर्मा पार्क स्थित चैधरी चरण सिंह भवन के प्रांगण में संपन्न हुई। इस गरिमामयी समारोह में संगठन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिससे मंच की भविष्य की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।समारोह की अध्यक्षता मंच के संरक्षक व वरिष्ठ राजनेता चैधरी दलसिंह वर्मा ने की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रहा, जहाँ मंच प्रबंधक पंडित उमादत्त शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष यशपाल सिंह विश्वबंधु, कोषाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह और विनय कुमार सिंभालका को उनके उत्तरदायित्वों की शपथ दिलाई। संगठन के विस्तार की कड़ी में मोहित मलिक को युवा शाखा का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव संजीव मलिक के कुशल संचालन में चले इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई देकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर जगदीश अरोड़ा, डाॅ. धर्मेंद्र सिंह, वीर सिंह, सुंदर पाल सिंह सहित कई वरिष्ठ जनों ने नवनियुक्त टीम को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में पूरा परिसर ‘‘चैधरी चरण सिंह अमर रहें’’ और ‘‘वीरेन्द्र वर्मा अमर रहें’’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला