विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू

मुजफ्फरनगर में विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर ग्रामीण समाज विकास केंद्र द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य आमजन को बाल दुर्व्यापार, बाल शोषण और मानव तस्करी के प्रति सतर्क करना है। अभियान की शुरुआत मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर की गई, जहां यात्रियों और स्थानीय लोगों को बाल दुर्व्यापार से जुड़े खतरों के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता टीम ने यात्रियों को बताया कि वे सतर्क रहें और ऐसे लोगों की पहचान करें जो बच्चों को फुसलाकर ले जाने की कोशिश करते हैं। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि उनका संदेश साफ है, कोई भी बच्चा दुर्व्यापार का शिकार न बनने पाए। समाज को एकजुट होकर बच्चों को सुरक्षित करने की दिशा में काम करना होगा।लोगों से अपील की गई कि यदि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखें, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या 1800- 1027-222 पर सूचित करें। इस जागरूकता अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, भीड़भाड़ वाले स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर, पर्चे और जन संवाद के माध्यम से जानकारी पहुंचाई जा रही है।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला