विश्वकर्मा चौक समिति की आपात बैठक

मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा चौक समिति के अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा की ओर से एक आपातकालीन बैठक विश्वकर्मा मंदिर, इंदिरा कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित सत्यव्रत आर्य ने की।
बैठक में नरेश विश्वकर्मा ने बताया कि गत वर्ष समाज में एक ट्रस्ट का गठन किया गया था, जिसे समाज के अधिकांश लोगों ने अस्वीकार कर दिया था और इसे भंग करने की मांग रखी थी। इसके बावजूद, समाज के ही एक व्यक्ति जगदीश पांचाल ने ट्रस्ट को भंग करने से इंकार कर दिया और आगामी 17 सितंबर के कार्यक्रम की अनुमति ट्रस्ट के लेटर पैड से लेने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दे दिया। सूत्रों के अनुसार, इस बात पर जब उनसे बातचीत की गई तो जगदीश पांचाल ने स्वयं को ट्रस्ट का अध्यक्ष बताते हुए समाज को चुनौती दी और बैठक में भी अनुपस्थित रहे। इस रवैये पर लोगों ने नाराजगी जताई। बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने सर्वसम्मति से कहा कि ट्रस्ट को भंग किया जाए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराकर विश्वकर्मा चौक समिति का गठन किया जाए। इसी संदर्भ में एक प्रार्थना पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को भी सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि अनुमति केवल विश्वकर्मा चौक समिति के लेटर पैड पर दी जाए, जैसा कि गत वर्षों से होता आ रहा है।बैठक में राधेश्याम विश्वकर्मा, पवन पांचाल, सरदार बलविंदर, रजत धीमान, विजेंद्र अंती, राजीव धीमान विश्वकर्मा, मुकेश धीमान, उमेश धीमान, जनार्दन विश्वकर्मा, बृजेश धीमान, नरेश विश्वकर्मा बिटावदा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश पटवारी, शिवकुमार धीमान, राजेश धीमान, वेदप्रकाश धीमान, विजेंद्र धीमान, बिट्टू कुमार, अभिषेक धीमान, राजकुमार धीमान, विपिन धीमान, सहेंद्र धीमान, प्रवीण धीमान, डॉ. अमन सिंह, रविंद्र पांचाल, ए.के. विश्वकर्मा, आनंद कुमार, सुनील कुमार धीमान, सुरेंद्र कुमार, विनोद मोहित धीमान, शिवम जांगिड़ आदि मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला