विधवा महिला का मकान कब्जाने का आरोप

खतौली। थाना खतौली क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी एक विधवा महिला ने अपने मकान पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की करीब 19 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी और समय-समय पर अपने मकान पर आकर साफ-सफाई करती रही। हाल ही में वह अपने बड़े बेटे के साथ मकान में रहने के लिए वापस आई, तभी पड़ोस में रहने वाले अनिल और दीपक पुत्र हरपाल तथा कमलेश ने एक राय होकर उसके मकान पर कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने महिला की मौजूदगी में उसके मकान के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचाया। जब महिला ने इसका विरोध किया और उन्हें मकान से दूर रहने को कहा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच की और हमला करने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद किसी तरह महिला को बचाया जा सका। महिला ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो कोई गंभीर घटना हो सकती है। उप जिलाधिकारी कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से पीड़िता ने अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मकान पर अवैध कब्जे की कोशिश रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला