विद्युत समस्याओं को लेकर जन प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

अहम बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की शिकायतों पर रोक लगाने के दिए निर्देश

मुज़फ्फरनगर। जिले में लगातार हो रही बिजली की कटौती, अघोषित ट्रिपिंग और वोल्टेज की समस्या को लेकर शनिवार को विकास भवन के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय सांसद हरेंद्र मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल सिंह निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और अन्य तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में जन प्रतिनिधियों ने तीखे शब्दों में अधिकारियों को घेरते हुए कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति नितांत खराब हो चुकी है। गांवों के साथ-साथ शहर में भी घंटों बिजली गायब रहती है। ट्रिपिंग की वजह से घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं और उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वोल्टेज इतना कम है कि पंखे तक नहीं चलते। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि जनता परेशान है और अधिकारी सिर्फ फाइलों में समाधान दिखा रहे हैं। अब मौके पर काम दिखाई देना चाहिए।पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ओवरलोड, जले हुए तार और पुरानी लाइनों के कारण आए दिन बिजली बाधित रहती है, लेकिन विभाग कोई स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने सुझाव दिया कि प्रत्येक गांव में विद्युत कर्मचारियों की ड्यूटी निश्चित की जाए, ताकि समस्या आने पर तुरंत समाधान हो सके।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी कहा कि बिजली विभाग को जनता की पीड़ा समझनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि आप समाधान नहीं कर सकते तो सरकार को बताइए, हम संसाधन उपलब्ध कराएंगे। लेकिन लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। विद्युत अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, कई स्थानों पर नई लाइनों का प्रस्ताव भेजा गया है, और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला