विद्युत विभाग की लापरवाही बनी भैंस की मौत का कारण

-ग्रामीणों में आक्रोश, मालिक ने थाने में दी तहरीर

पुरकाजी। कस्बे में बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक निर्दोष पशु की जान पर भारी पड़ गई। मोहल्ला झोझगान निवासी सरजीत पुत्र नकली की भैंस करंट की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ गई। यह हादसा ग्राम भूराहेड़ी में उस समय हुआ जब सरजीत अपने पशुओं को चराने के लिए वहां गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही भैंस शिव मंदिर के पास पहुंची, वहां बिजली के खंभे से सटे ट्रांसफार्मर के तार में करंट दौड़ रहा था। भैंस जब उसके संपर्क में आई तो जोरदार झटका लगते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर तारों और खुले पड़े ट्रांसफार्मरों को लेकर विभाग को कई बार सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद ग्रामीणों में गहरा रोष है और विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी साफ नजर आ रही है। पीड़ित पशुपालक सरजीत ने इस मामले को लेकर थाना पुरकाजी में तहरीर दी है, जिसमें विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई जान-माल की क्षति की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई और मुआवजे की मांग की गई है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है और विद्युत विभाग से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला