विद्यालय से निकाली गईं छात्राओं के भविष्य पर संकट

मुजफ्फरनगर। ग्राम नरोत्तमपुर माजरा निवासी एक महिला ने अपनी दो नाबालिग पुत्रियों को विद्यालय से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी पुत्रियां गुरमीत रानी और उपासना रानी कक्षा नौवीं और आठवीं में कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज, काजीखेड़ा-जागाहेड़ी में अध्ययनरत थीं, जिन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा बिना किसी ठोस कारण के बाहर कर दिया गया।
पीड़िता प्रतिभा रानी पत्नी धीरज कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में भी जिला कारागार कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला कारागार से बाहर आने के बाद जब वह अपनी पुत्रियों को लेकर कॉलेज पहुंचीं तो विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) थमाते हुए कहीं और दाखिला कराने को कह दिया। महिला का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन के इस रवैये से उसकी दोनों पुत्रियों का भविष्य अंधकार में पड़ गया है। मानसिक दबाव के चलते दोनों छात्राएं तनावग्रस्त हैं और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है। पीड़िता ने मांग की है कि जिन लोगों ने उसकी बेटियों को विद्यालय से निकाला है, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।पीड़िता ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि जिला विद्यालय निरीक्षिका को निर्देशित कर कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज, काजीखेड़ा-जागाहेड़ी में दोनों छात्राओं का पुनः दाखिला सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला